अवन्तिस्वामी – विष्णु मंदिर का निर्माण प्रथम उत्पल राजा सुखवर्मन के पुत्र अवन्तिवर्मन ने किया था। यह मंदिर शिव अवन्तिश्वर मंदिर से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह स्थान संरक्षण के हिंदू देवता विष्णु को समर्पित है। शिव अवन्तिश्वर मंदिर की तुलना में यह मंदिर थोडा छोटा है।
यद्यपि अवन्तिस्वामी – विष्णु मंदिर आकार में छोटा है फिर भी यह शिव अवन्तिश्वर मंदिर से ज़्यादा अच्छी हालत में हैं हालांकि शिव अवन्तिश्वर मंदिर की तरह इसके निर्माण में भी कच्ची सामग्री का ही इस्तेमाल हुआ है।
ऐसा कहा जाता है कि राजा अवन्तिवर्मन ने इन दो मंदिरों के निर्माण के लिये उस समय के सबसे अच्छे पेशेवर लोगों को नियुक्त किया था। यद्यपि मंदिर जीर्ण अवस्था में है फिर भी कलाकारों की उत्कृष्ट कुशलता यहाँ देखी जा सकती है।इस स्थान की मरम्मत की जिम्मेदारी डी. आर. साहनी को सौंपी गई। पुनर्निर्माण प्रक्रिया के दौरान पुरातत्वविदों ने चीनी, मुस्लिम और भारतीय राजवंशों से संबंधित असंख्य सिक्कों और पुरावशेषों की खोज की।



Click it and Unblock the Notifications