घारपुरी डैम बांधवगढ़ के बाहरी इलाके में स्थित है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क से यह 10 किमी दूर है। अपने निर्माण के लिए प्रसिद्ध इस डैम के आसपास का नजारा लाजवाब हैं। डैम पास बड़ी संख्या में परिंदे इकठ्ठा होते हैं। इन परिंदों में आप काले सारस, धब्बे वाली वागटेल, रेड वाटल्ड लैपविंग, छोटे सारस, भारतीय सारस और साधारण व धब्बे वाली किंगफिशर को देख सकते हैं।
पूरे साल यहां पक्षी प्रेमी आते हैं और अगल-अलग परिंदों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। घारीपुरी डैम शानदार तरीके से 20 किमी में फैला हुआ है। यह डैम एक चर्चित पिकनिक स्पॉट भी है। यहां आने वाले पर्यटक को घूमने, बात करने और बांधवगढ़ को करीब से देखने का पूरा समय मिलता है। साथ ही वे यहां की खूबसूरत और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने का भी आनंद उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications