वे पर्यटक जो बारामुला की यात्रा की योजना बना रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इस स्थान की यात्रा गर्मियों में या ठंड के प्रारंभ के दिनों में करें।
(अप्रैल से जुलाई): बारामुला में गर्मियों का मौसम अप्रैल में प्रारंभ होता है और जुलाई तक रहता है। गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहता है। वे पर्यटक जो बारामुला की यात्रा की योजना बना रहे हैं उन्हें इस मौसम में यहां की यात्रा करनी चाहिए।
(अगस्त और सितंबर): बारामुला में मानसून का मौसम अगस्त में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। इस मौसम के दौरान हल्की परंतु अप्रत्याशित वर्षा होती है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे इस मौसम में यहां की यात्रा न करें।
(नवंबर से फरवरी): यहां ठंड के मौसम की शुरुआत नवंबर के महीने में होती है जो फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान -14 डिग्री सेल्सियस रहता है। ठंड के महीनों में यहां भारी बर्फबारी होती है। वे पर्यटक जो स्कीइंग पसंद करते हैं उनके लिए यह मौसम एक आदर्श समय है।