Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बरेली

बरेली पर्यटन – खरीददारो के लिये स्वर्ग

14

उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में स्थित बरेली, उत्तर भारत का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र है। यह अपने कई मन्दिरों और धार्मिक स्थलों के लिये प्रसिद्ध है। रामगंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर रोचक संग्रहालयों और मनोरंजक पार्कों के लिये प्रसिद्ध है। बरेली फर्नीचर निर्माण का भी एक प्रमुख केन्द्र है, खासतौर से बेंत के फर्नीचर के लिये। इस शहर को बाँस बरेली के नाम से भी जाना जाता है। हलाँकि बाँस का शाब्दिक अर्थ बेंत भी होता है लेकिन इसका नाम बाँस के कारण नहीं पड़ा है बल्कि इसका नाम सन् 1537 में इसे स्थापित करने वाले जगतसिंह कटेहरिया के पुत्रों कुँवर बंसलदेव और बरलदेव के नाम पर रखा गया है।

बरेली और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि बरेली अपने मन्दिरों के लिये जाना जाता है और खास तौर से शहर के चारों कोनों पर स्थित चार शिव मन्दिरों के लिये, जो दूपेश्वरनाथ, मधिनाथ, त्रिवेतीनाथ और अलखनाथ के नाम से जाने जाते हैं। लक्ष्मीनारायण मन्दिर भी देखने योग्य है। बरेली अपने फनसिटी नामक मनोरंजक पार्क के लिये भी प्रसिद्ध है जहाँ पर ऊँचाई से पानी पर फिसलना और पारिवारिक पिकनिक का आनन्द लिया जा सकता है। अन्य धार्मिक स्थलों में दरगाह-ए-आला-हज़रत, बीबीजी की मस्जिद और श्री साईं मन्दिर प्रमुख हैं। जिन लोगों को शहर के इतिहास में दिलचस्पी हो वे पाँचाल संग्रहालय और सेना सेवा कार्प्स संग्रहालय जा सकते हैं।

बरेली आने का सर्वश्रेष्ठ समय

सर्दियों के महीने बरेली आने के लिये आदर्श हें।

बरेली कैसे बहुँचे

बरेली तक सड़क, रेल और वायुमार्गों द्वारा पहुँचा जा सकता है। बरेली के लिये निकटतम हवाईअड्डा नईदिल्ली हवाई अड्डा है।

बरेली इसलिए है प्रसिद्ध

बरेली मौसम

घूमने का सही मौसम बरेली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बरेली

  • सड़क मार्ग
    यह शहर उत्तरप्रदेश के अन्य शहरों तथा पड़ोसी राज्यों से राष्ट्रीय तथा राजकीय राजमार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है। जयपुर, आगरा, मथुरा, गाज़ियाबाद, नईदिल्ली, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों से सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बरेली दिल्ली-कोलकाता रेलखण्ड पर पड़ता है और उत्तरप्रदेश के प्रमुख गन्तव्यों के साथ-साथ भारत के दूसरे प्रमुख शहरों से जुड़ा है। बरेली कैन्टोनमेन्ट जंक्शन शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहाँ पर दिल्ली, कानपुर, कोलकाता और मुम्बई जैसे शहरों से रेलगाड़ियाँ आती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    निकटतम हवाईअड्डा नईदिल्ली हवाईअड्डा है जो 250 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ से आप सरकारी या प्राइवेट बसें, किराये की टैक्सी ले सकते हैं या रेल द्वारा भी बरेली पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue