भारत में फनसिटी नाम के कई मनोरंजक पार्क हैं, लेकिन बरेली का यह पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये पार्क में मनोरंजन की भरपूर सुविधायें उपलब्ध हैं। इसलिये यह न सिर्फ बरेली वासियों के लिये बल्कि पर्यटकों के लिये भी यह आराम फरमाने और साथ कुछ पल बिताने के लिये लोकप्रिय स्थान है।
इस मनोरंजन पार्क को वर्ष 2000 में शहर के बीचो-बीच 13 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया था। फनसिटी जलक्रीड़ा, कार, बस और रेल सवारी, समुद्रतट का अहसास और बच्चों के लिये खेलने के लिये मशीनों जैसी रोमाँचक सुविधायें देता है।
इन रोमाँचक गतिविधियों में एक्वा शूट, हरी-किरी, बम्पिंग कार, फ्लाइंग बस, फनसिटी एक्सप्रेस, फ्रिज्बी, ब्रेकडाँन्स, फ्री-फॉल, अराउन्ड दी वर्ल्ड, डार्क राइड्स, गोरिल्ला और वीडियो गेम्स, घोस्ट ट्रेन और मोगैम्बो गुफा शामिल हैं। फनसिटी का एक और लोकप्रिय भाग बूँद नाम का वॉटर पार्क है जहाँ पर साहसिक सवारी, एक रोलर कोस्टर, एक डिस्कोथेक और ऐम्फीथियेटर भी स्थित हैं।



Click it and Unblock the Notifications