बाड़मेर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है क्यूंकि भीषण गर्मी के बाद इन महीनोंके दौरान यहाँ का तापमान कुछ हद तक ठंडा होने लगता है । अक्टूबर का महिना यहाँ पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छा माना जाता है । मार्च के महीने में आयोजित होने वाले थार महोत्सव में पर्यटकों की एक अच्छी संख्या को देखा जा सकता है ।
(मार्च से मई ) बाड़मेर में गर्मी काफी होती है और मई के महीने में यहाँ का तापमान 46 डिग्री तक पहुँच जाता है । गर्मी में यहाँ का सबसे कम तापमान 23 डिग्री होता है ।
(जुलाई से सितम्बर ) यहाँ पर बहुत अल्प वर्षा होती है इसी कारण यहाँ बरसात में भी सूखा रहता है । फिर भी मौसम के कारण यहाँ साल में थोड़े थोड़े समय के अंतराल में बारिश हुआ करती है । चूँकि यहाँ पर बारिश बिलकुल न के बराबर होती है अतः इसका नाम देश के सूखा ग्रस्त हिस्सों में आता है।
(नवम्बर से फरवरी ) बाड़मेर में राजस्थान के और हिस्सों की तरह उतनी ज्यादा ठण्ड नहीं होती है। इन महीनों के दौरान यहाँ का मौसम ठंडा रहता है इस दौरान यहाँ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री होता है।