बस्ती आने का सबसे अच्छा मौसम नवंबर से मार्च के दौरान है, इस अवधि में मौसम हल्का और सुखद रहता है।
गर्मियों में बस्ती में तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहता है। मई यहां सबसे अधिक गर्म महीना होता है। पिछले कुछ सालों से यहां भयंकर गर्मियां जून के मध्य तक पड़ती हैं।
बस्ती में मानसून का मौसम जुलाई से सितम्बर तक रहता है और इस दौरान यहां मौसम गीला और आर्द्र रहता है। अगस्त के महीने में यहां भयंकर बारिश होती है।
बस्ती में सर्दियां सुखद और प्यारी होती हैं। इस दौरान तापमान 9 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।