पीर हाजी रतन की मज़ार बठिंडा के लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार बाबा हाजी रतन ने राजा भोज के राजदूत के रूप में मक्का का दौरा किया था । जब वे भारत लौटे तो वे बठिंडा में रुके और ध्यान किया । मज़ार के पास एक गुरुद्वारा है, जहाँ मस्जिद और गुरूद्वारे की एक ही दीवार हैं। इसी धार्मिक समानता और निष्पक्षता को देखने के लिए पर्यटक यहाँ दूर-दूर से आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications