Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» फतेहगढ़ साहिब

फतेहगढ़ साहिब पर्यटन – एक ऐतिहासिक शहर

26

फतेहगढ़ साहिब, पंजाब राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर का पंजाब के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है और इसे युद्ध भूमि के रूप में भी जाना जाता है। फतेहगढ़ साहिब पर्यटन का विशेष महत्व, प्रसिद्ध गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के कारण है। इसी जगह गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों पुत्रों साहिबज़ादा फ़तेह सिंह और साहिबज़ादा जोरावर सिंह ने शहादत दी थी। इन्हें सरहिंद के फौजदार वज़ीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया क्योंकि दोनों ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया था।

ऐतिहासिक एवं विविध

फतेहगढ़ साहिब का अर्थ है, ‘विजय का शहर’। यह शहर सिखों की विजय एवं स्वतंत्रता का प्रतीक है। वर्ष 1710 में बंदा बहादुर के नेतृत्व में सिखों और मुस्लिम समुदाय के मध्य भयंकर युद्ध हुआ जिसमें सिखों की जीत हुई और उन्होंने बलबन के शासनकाल में निर्मित किले को नष्ट कर दिया।

यह शहर चार दरवाजों से घिरा है जो क्रमशः दीवान टोडरमल, नवाब शेर मुहम्मद खान, बाबा बंदा सिंह बहादुर और बाबा मोतीराम मेहरा को समर्पित हैं। इन दरवाजों का अत्यधिक पुरातात्विक महत्व है और ये इस स्थान की सांस्कृतिक विभिन्नता और धर्म निरपेक्षता को भी दर्शाते हैं।

फतेहगढ़ साहिब और इसके आसपास के पर्यटन

फतेहगढ़ साहिब में कई प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण हैं, जिनमें संघोल, आम ख़ास बाग, माता चक्रेश्वरी देवी जैन मंदिर, फ्लोटिंग रेस्तरां और अन्य कई स्थल सम्मिलित हैं। होली, दीवाली, दशहरा और बैसाखी जैसे मुख्य त्योहारों को मनाये जाने के साथ साथ यहाँ कई धार्मिक मेले भी आयोजित किये जाते हैं।

दिसंबर के महीने में मनाया जाने वाला शहीदी जोर मेला, फतेहगढ़ साहिब पर्यटन का एक अभिन्न भाग है। यह मेला शहीद नायकों के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इसके अलावा संघोल और सरहिंद फतेहगढ़ साहिब के पास अन्य पर्यटन स्थल हैं जहाँ पर्यटक जा सकते हैं।

फतेहगढ़ साहिब कैसे पहुंचे

फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़ से 42.4 किमी दूर है और सडक द्वारा यह दूरी तय करने में 52 मिनट का समय लगता है। यहाँ रेलवे स्टेशन है। पर्यटक ट्रेन से सरहिंद रेलवे स्टेशन तक पहुँच सकते हैं जो फतेहगढ़ साहिब से लगभग 5 किमी दूर है।

फतेहगढ़ साहिब जाने का सबसे अच्छा समय

फतेहगढ़ साहिब का मौसम उत्तर भारत के अन्य हिस्सों की तरह ही है। यह शहर गर्मी में अत्यधिक गर्म, ठंड में अत्यधिक ठंडा और मानसून में ठंडा और उमस भरा होता है। फतेहगढ़ साहिब जाने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है क्योंकि इस समय यहाँ मौसम सुहावना होता है।

फतेहगढ़ साहिब इसलिए है प्रसिद्ध

फतेहगढ़ साहिब मौसम

घूमने का सही मौसम फतेहगढ़ साहिब

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें फतेहगढ़ साहिब

  • सड़क मार्ग
    There is no route available in फतेहगढ़ साहिब
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    फतेहगढ़ साहिब में रेलवे स्टेशन है। फतेहगढ़ साहिब के पास का दूसरा मुख्य स्टेशन सरहिंद है जो केवल 2.7 किमी दूर है। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब स्टेशन सरहिंद-नंगल रेलवे लाइन पर स्थित है। कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियाँ जैसे कि अमृतसर शताब्दी, अमृतसर – नई दिल्ली एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सरहिंद जंक्शन से होकर गुजरती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    फतेहगढ़ साहिब में हवाई अड्डा नहीं है परंतु यात्री चंडीगढ़ या अमृतसर तक फ्लाईट ले सकते हैं| चंडीगढ़ से वे बस या टैक्सी ले सकते हैं और 42.4 किमी की दूरी तय करने में 52 मिनट का समय है। इसके अलावा पर्यटक अमृतसर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं जो फतेहगढ़ साहिब से 215.8 किमी दूर है और इस दूरी को तय करने में लगभग 3.5 घंटों का समय लगता है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से यहाँ पहुँचने में केवल 4 घंटे 26 मिनट का समय लगता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Fri
Check Out
20 Apr,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat