Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ब्रह्मपुर » मौसम

ब्रह्मपुर मौसम

सर्दियों का मौसम ब्रह्मपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। तापमान सर्द और सुखद बना रहता है। सर्दियों में नमी बहुत कम होती है जो इसे सैर के लिए सहज मौसम बनाते हैं। दशहरे का त्योहार (अक्टूबर और नवंबर के बीच मनाया जाता है) ब्रह्मपुर के लगभग सभी मंदिरों में मनाया जाता है तथा यह यात्रा करने के लिए एक अच्छा समय है।

गर्मी

ब्रह्मपुर में गर्मियां मार्च से लेकर जून महीने तक होती है। तापमान असुविधाजनक हो जाता है और नमी कम हो जाती है। गर्मियों में तापमान 32 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह मंदिरों और समुद्री तटों का शहर है इसलिए गर्मियों के दौरान यात्रा पर जाना एक अच्छा विचार नहीं होगा।

मानसून

मानसून भारत का एक सुंदर मौसम है। गर्मियों की असहनीय गर्मी और शुष्क मौसम के बाद, बारिश का स्वागत राहत के रुप में किया जाता है। मानसून के मौसम में ब्रह्मपुर की सैर करना एक अच्छा विचार नहीं होगा। बारिश के पानी से भरे गड्ढे और बहती नालियां तथा सड़कों पर स्थिर पानी यात्रा को असुविधाजनक बना सकते हैं।

सर्दी

सर्दियां भारत का एक सुखद मौसम है क्योंकि इस मौसम में तापमान सर्द और बारिश होने की संभावना नहीं होती। यहां सर्दी नवंबर से लेकर मध्य फरवरी तक रहती हैं। सर्दियों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सुखद है और भारत तथा अन्य देशों से भारी संख्या में पर्यटकों को आमंत्रित करता है।