विक्रमशिला यूनीवर्सिटी, भारत की प्राचीन बौद्ध शिक्षा देने वाली दो यूनीवर्सिटी में से एक है जिसे पाल वंश के दौरान स्थापित किया गया था। विक्रमशिला यूनीवर्सिटी की स्थापना, राजा धर्मापाल ने की थी, जब उन्होने नालंदा में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट को महसूस किया था। इस पुरानी विक्रमशिला यूनीवर्सिटी के खंडहरों में आज भी मार्बल के काम को देख सकते है, यहां एक बड़ा सा वर्गाकार मठ है जिसमें केंद्र में एक स्तुप बना हुआ है। एक लाइब्ररी और स्तुप के क्लस्टर भी है। यहां खुदाई के दौरान तिब्बती और हिंदू धर्म के मंदिरों के अवशेष भी मिले है।



Click it and Unblock the Notifications