मैत्री बाग चिड़ियाघर के साथ-साथ एक पार्क भी है। इसे भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा दो मानव निर्मित जलाशय के बगल में बनाया गया है। भिलाई वाटर वर्क मैत्री गाब के पास में ही है, जो पूरे शहर को पीने का साफ पानी मुहैया कराता है। पर्यटक यहां होने वाले म्यूजिकल फाउंटेन देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं।
इस पार्क में कई गार्डन, झील, मानव निर्मित वाटरफॉल, म्यूजिकल फाउंटेन और टॉय ट्रेन भी है। साथ ही पार्क में में एक स्तंभ भी है, जिसे प्रगति मिनार के नाम से जाना जाता है। यहां से मैत्री बाग और स्टील प्लांट का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications