आधुनिक तकनीक से बनया गया फार्चून टॉवर एक भव्य इमारत है। इस इमारत का निर्माण बड़ आईटी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया था। यह सात तल्ला भवन 3.61 एकड़ में फैला हुआ है। यह भुवनेश्वर के ओबराय होटल के पास स्थित है।
इस इमारत में आईटी पार्क, केप्सुल व सर्विस लिफ्ट और कारपोरेट हब सहित कई आधुनिक सुविधाएं हैं। भवन एयर कंडीशन की सुविधा से लैश है और यहां का जिमखाना, कैंटी, कैफेटेरिया, कांफ्रेंस हॉल, बिजनेस सेंटर और पार्किग स्थल अपने बेहतरीन रूप में हैं। साथ ही यहां इंटरनल नेटवर्किग की सुविधा भी है। इस इमारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मित्तल स्टील, एसटीपीआई, पोस्को, एस्सार प्रॉपर्टीज और ओपीजीसी के ऑफिस देखे जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications