हीरापुर भुवनेश्वर के पास स्थित एक गांव है। योगिनी मंदिर के कारण यह काफी चर्चित है। साथ ही यहां हिंदू और बौद्ध धर्म से संबंधित कई धरोहर स्थल भी हैं। ऐसा माना जाता है कि योगिनी पंथ की शुरुआत इसी गांव से हुई थी और फिर यह पूरे भारत में फैला।
योगिनी मंदिर की दीवार पर तरह-तरह के अभिलेख देख सकते हैं। हीरापुर में भारत का सबसे सबसे छोटा योगिनी मंदिर भी है। मंदिर की खासियत यह है कि इसकी प्रतिमा को दीवार के बाहरी हिस्से पर खुदाई करके बनाया गया है। गांव में योगिनी पंथ का दो मंदिर है, जिन्होंने समय के साथ अपने अस्तित्व का बनाए रखा है। योगिनी पंथ को जानने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications