शिशुपालगढ़ एक प्रचीन किला है जो अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। यह ओडिशा के खर्दा जिले में स्थित है। इस किले को भारत का सबसे बड़ा किला माना जाता है और फिलहाल इसका देखरेख शानदार तरीके से किया जा रहा है। शिशुपालगढ़ एक संरक्षित ऐतिहासिक इमारत है।
शिशुपालगढ़ के पुराने शहर के अवशेष राजधानी भुवनेश्वर के पास पाए गए हैं। शिशुपालगढ़ की खूबसूरती से मोहित होकर बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। लोग आज भी इसके निर्माण कला को देख कर हैरत में पड़ जाते हैं। आज यह जगह आम आदमी से लेकर इतिहासकारों को अपनी ओर खींचता है।



Click it and Unblock the Notifications