बिंदु सागर झील लिंगराज मंदिर के उत्तर में स्थित है। यह भुवनेश्वर के सबसे ज्यादा घूमे जाने स्थानों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत इस स्थान का इस्तेमाल पिकनिक मनाने के लिए भी किया जाता है। बिंदु सागर झील 1300 फीट लंबा और 700 फीट चौड़ा है। इस झील का हिंदू श्रद्धालुओं के बीच भी काफी महत्व है।
हर साल लिंगराज मंदिर के देवता लिंगराज की प्रतिमा को झील पर लाया जाता है। पूरे धार्मिक संस्कार के साथ इस प्रतिमा का स्नान कराया जाता है। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि देवता को इस झील में स्नान कराने से जो कोई भी इस झील में नहाता है, उनकी सारी बीमारियां दूर हो जाती है।
एक मान्यता यह भी है कि इस झील में नहाने से सारे पाप भी धुल जाते हैं। इससे इस झील की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।



Click it and Unblock the Notifications