बुद्ध जयंती पार्क गौतम बुद्ध की शिक्षा को समर्पित है। कलिंगा की लड़ाई के बाद ओडिशा में एक नए युग की शुरुआत हुई। लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया कि वे गौतम बुद्ध द्वारा बताई गई बातों का अनुसरण करें और मानव जाति की भलाई के बारे में सोचें। इसी के सोच के तहत भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण ने बुद्ध जयंती पार्क बनवाया।
चंद्रशेखरपुर में स्थित 44 एकड़ के इस पार्क का नजारा काफी भव्य है। इस पार्क को एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसकी सीमा चंदका के जंगलों से लगती है। यहां आप पेड़ की छाया में आराम के कुछ पल बिता सकते हैं। पक्षियों की चहचहाहट के बीच यहां आपको पूर्ण शांति का अनुभव होगा।



Click it and Unblock the Notifications