फारेस्ट पार्क भुवनेश्वर के कुछ बेहतरीन पार्कों में से एक है। यह मनमोहक पार्क केपिटल हॉस्पीटल के पास स्थित है। यहां हमेशा पर्यटक और स्थानीय लोग आते रहते हैं। इस पार्क में एक बड़ा खेलने का मैदान, बड़े-बड़े पेड़ और पौधे हैं। इस पार्क को देख कर ऐसा लगता है कि यहां चारों ओर हरियाली की चादर बिछी हो।
सुबह-सुबह जॉगिंग, वॉकिंग और ताजा हवा के लिए यह एक आदर्श जगह है। यहां की ताजा हवा और निर्मल वातावरण सुबह शाम बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। बच्चे इस पार्क के खुले क्षेत्र में खेलना खूब पसंद करते हैं। आज की इस व्यस्त जिंदगी में ऐसे पार्क हमें कुछ यादगार पल बिताने का मौका देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications