आईजी पार्क यानी इंदिरा गांधी पार्क की खूबसूरती सही मायनों में अद्भुत है। करीब 11 एकड़ भूभाग में फैले इस पार्क का भुवनेश्वर पर्यटन में विशेष स्थान है। यह पार्क शहर के एजी स्क्वायर पर स्थित है। पार्क के पीछे ओडिशा सचिवालय और विधानसभा है।
पहले यह पार्क एक मैदान हुआ करता था, जहां परेड का आयोजन किया जाता था। जब इसे पार्क का रूप दिया गया तो इसे आम लोगों को समर्पित कर दिया गया। इस पार्क का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहीं पर स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 30 अक्टूबर 1984 को एक जनसभा को संबांधित किया था।
यह उनका आखिरी भाषण साबित हुआ। उनके सम्मान में पार्क में उनकी एक प्रतिमा भी लगाई गई है। इस पार्क में पूरे साल पर्यटन यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications