आईएमएफए पार्क भुवनेश्वर के सुंदर पार्कों में से एक है। यह पार्क भुवनेश्वर के शहीदनगर इलाके में स्थित है। दूसरे पार्क की तरह इस पार्क में भी बड़ी संख्या में लोग आराम के कुछ पल बिताने आते हैं। पार्क को बेहतरीन तरह से सजाया गया है।
यहां हरे घास के मैदान, फूलों की क्यारियां और हरे भरे पौधे माहौल को काफी खुशनुमा बना देते हैं। पार्क में खेल गतिविधियां भी होती हैं। यहां के बास्केटबाल कोर्ट में कई युवा खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। पार्क में जॉगिंग और वॉकिंग के लिए नियमित रूप से लोग आते हैं।
साथ ही बच्चों भी पार्क के अंदर खेलने-कूदने का आनंद उठाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications