भुवनेश्वर के शिरडी साई बाबा मंदिर में अकसर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। 15 फरवरी 1995 को इस मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। साई बाबा के भक्तों की जोरदार मांग को देखते हुए इस मंदिर की स्थापना की गई थी। इस मंदिर का उद्घाटन मानव जाति की भलाई के लिए साई बाबा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।
मंदिर प्रबंधन द्वारा इस मंदिर का रखरखाव बेहतरीन ढंग से किया जाता है। श्रद्धालू और पर्यटक साई बाबा की पूजा के लिए मंदिर में इकठ्ठा होते हैं। यहां के निर्मल वातावरण में लोग घंटों समय बिताते हैं। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा यहां विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications