सादुल सिंह संग्रहालय एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है, जो लालगढ़ पैलेस की पहली मंजिल पर स्थित है। यह श्री सादुल संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है जहाँ आप पुरानी तस्वीरें, शिकार ट्राफियां, जॉर्जियाई चित्रों, और कलाकृतियों की बड़ी पर्दर्शनी देख सकते हैं।यह कला संग्रहालय गंगा सिंह, सादुल सिंह और करनी सिंह सहित बीकानेर के सफल राजाओं को समर्पित संग्रहालय है।
संग्रहालय में अलग अलग हिस्सों में बीकानेर के विभिन्न प्रसिद्ध राजाओं की जीवनी का प्रदर्शन किया गया है।संग्रहालय आगंतुकों के लिए सोमवार से शनिवार तक (10 से 5 बजे तक) खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications