Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बीर

बीर – पैराग्लाइडर का स्थान

10

बीर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन के लोकप्रिय स्थानों में से एक है। इस शहर की प्रमुख आबादी पड़ोसी देश तिब्बत से आए हुए शरणार्थी हैं। यह स्थान अपने विभिन्न अध्यात्मिक अध्ययन के केन्द्रों जैसे दीर पार्क इंस्टीट्यूट और धर्मालय इंस्टीट्यूट के लिये प्रसिद्द है। अध्ययन केन्द्रों के अलावा बीर साहसिक खेलों का भी एक गंतव्य है।

भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहे जाने वाले इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के अनेक स्थान हैं। प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में पर्यटन विभाग,नागरिक उड्डयन विभागऔर हिमाचल प्रदेश सरकार यहाँ ‘पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप’ प्रतियोगिता आयोजित करती है।

विश्व स्तर की यह लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हर साल बड़ी संख्या में आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ अन्य साहसिक गतिविधि जैसे हेंग ग्लाइडिंग का प्रयत्न भी कर सकते हैं। 1980 के दशक में शुरू हुए इस खेल की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

1984 से बीर पाँच राष्ट्रीय और तीन अंतरराष्ट्रीय हेंग ग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है।हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम या एच टी डी सी हर साल इस खेल के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है। पर्यटक चिक्लिंग गोम्पा, बीर चाय फैक्ट्री और तिब्बतीयन कॉलोनी की सैर भी कर सकते हैं।

यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिये भी आदर्श है क्योंकि वे यहाँ प्रकृति भ्रमण पर भी जा सकते हैं। परिवहन के सभी प्रमुख साधनों द्वारा इस गंतव्य तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। बीर का निकटतम हवाई अड्डा पठानकोट हवाई अड्डा है जो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या आईजीआई हवाई अड्डा निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। बीर का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन है जो देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ और नई दिल्ली से बीर जाने के लिये पर्यटकों के लिये बसें आसानी से उपलब्ध हैं। पर्यटक इस स्थान की सैर साल में कभी भी कर सकते हैं क्योंकि यहाँ वर्ष भर मौसम खुशनुमा होता है।

बीर इसलिए है प्रसिद्ध

बीर मौसम

घूमने का सही मौसम बीर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बीर

  • सड़क मार्ग
    इस सुंदर हिल स्टेशन के लिये दिल्ली और चंडीगढ़ से बसें आसानी से उपलब्ध हैं। नई दिल्ली से प्रति व्यक्ति किराया 300 रु. है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    इस गंतव्य का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन विभिन्न शहरों जैसे जम्मू, दिल्ली और अमृतसर तथा अन्य से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन पर पहुँचकर पर्यटक टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बीर का निकटतम हवाई अड्डा पठानकोट हवाई अड्डा है जो शहर के मध्य से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है जो दिल्ली और कुल्लू को जोड़ता है। पर्यटक शहर तक पहुँचने के लिये टैक्सी किराये पर ले सकते हैं। बीर का निकटतम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में स्थित इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आई जी आई) है जो 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun