गोवा के तटीय क्षेत्रों का केंद्र तथा हलचल भरा क्षेत्र, बोगमालो बीच, वास्को दा गामा के बहुत पास है। यहाँ बहुत सुंदर नज़ारें, सब देशों से आने वाले पर्यटकों की भीड़ तथा बहुत सारी मज़ेदार गतिविधियाँ व वाटर स्पोर्ट्स हैं। इस बीच पर सुबह ओर आधी दापहर कर आनंद लेने के साथ ही नौसेना उड्डयन संग्रहालय भी देखा जा सकता है।
आसपास के कुछ और बीचों पर भी घूमा जा सकता है। नौका की सवारी से डोना पाउला या फिर बोगमालो बीच रिसॉर्ट पर जा सकते हैं जहाँ गोवा के भोजन व शराब के साथ सूर्यास्त का मज़ा लिया जा सकता है। बोगमालो बीच पर अनेक शैक भी बनी हैं और बीच के आसपास शापिंग करने का अपना ही मज़ा है।
बोगमालो के पास सबसे पहले डाइविंग और स्कूबा केंद्र खुले हैं तथा अधिकतर पर्यटक इस नए खेल के कारण गोवा की अपेक्षा यहाँ आना पसंद करते हैं। अनुभवी गोताखोरों के लिए पश्चिमी तटों पर बने भारत के पहले केंद्रों में स्कूबा डाइविंग के लिए यह केंद्र अच्छा अवसर प्रदान करता है।
यहाँ से कुछ ही दूरी पर नौसेना उड्डयन संग्रहालय है जो भारतीय नौसेना उड्डयन के इतिहास तथा सालों से उसके विकास को खूबसूरती से दर्शाता है। तैराकी के लिए यह बीच बहुत साफ-सुथरा है तथा दिनभर यहाँ लाइफगार्ड्स तैनात रहते हैं।
बोगमालो पहुंचना बहुत आसान है। हवाई अड्डै से केवल 5कि.मी. दूर होने से यहाँ आने के लिए आप किराए पर बाइक ले सकते है। रामांच का मज़ा लेने के लिए वास्को दा गामा की सैर के लिए पैदल निकल जाइए और अंत में आप बोगमालो पहुंच जाएंगें।



Click it and Unblock the Notifications