Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वर्का

वर्का पर्यटन -  फोटोग्राफी के शौक़ीन यहां ज़रूर आएं

9

कोलवा बीच के लिए प्रसिद्ध दक्षिणी गोवा में बहुत सारे बीच हैं। लेकिन बड़े बीचों की तुलना में वर्का जैसे छोटे बीचों की चमक ज़रा भी कम नहीं है। खजूर के पेड़ों और सफेद रेत से भरा दक्षिणी गोवा में स्थित यह बीच घूमने और दोपहर का मज़ा लेने के लिए बहुत अच्छी जगह है। हालांकि कुछ महंगी कॉकटेल और गोवा की विशेष सॉस का मज़ा लेते हुए आप टैनिंग कर सकते हैं।

वर्का बीच, वर्का गाँव के पास स्थित है जो कि मछलियों का गाँव है और इस बीच पर लकड़ी के विशेष जहाज़, दाव के साथ बहुत सारे मछुआरे आपको मिल सकते हैं। एक फोटोग्राफर के लिए किसी स्वर्ग जैसा होने के अलावा, यहाँ के मछुआरे बहुत दोस्ताना है और ताज़ी मछली पकड़ने पर आपके साथ किफायती सौदा भी करते हैं।

पास के कोलवा क्षेत्र में मनाए जाने वाले वार्षक फामा फेस्टिवल की रौनक वर्का बीच पर भी दिखाई देती है। साल में एक बार, आसपास के गाँवों से लोग मेनिनों जीसस की मूर्ति से आशीर्वाद लेने आते हैं जिसे कोलवा का प्रतिरूप माना जाता है। हर साल इस समय वर्का बहुत खूबसूरत लगता है और यहाँ आने पर इस फेस्टिवल का मज़ा ज़रूर लेना चाहिए। वर्का बीच से कुछ ही दूरी पर स्थित है, सफेद रेत से भरा बेनौलिम बीच।

दक्षिणी गोवा में वर्का, कोलवा ये नीचे की ओर स्थित है। पणजी या किसी भी शहर से आप वर्का के लिए किराए पर टैक्सी ले सकते हैं। विकल्प के तौर पर, हवाई अड्डे से कुछ ही मिनटों में सीधे यहाँ पहुँचा जा सकता है। वर्का, पणजी की अपेक्षा वास्को दा गामा के ज़्यादा पास है। आसपास के कई रेलवे स्टेशनों से भी यहाँ के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है।

वर्का इसलिए है प्रसिद्ध

वर्का मौसम

घूमने का सही मौसम वर्का

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वर्का

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat