सीढ़ीदार कुएं जो बावडी के नाम से जाने जाते हैं बूंदी में बहुत प्रसिद्ध हैं। पर्यटकों को इन्हें देखने एक बार अवश्य जाना चाहिए। जब गर्मियों में पीने के पानी की कमी हो जाती है तो ये बावड़ियाँ पानी के स्त्रोत का काम करती हैं। बूंदी में लगभग पचास सीढ़ीदार कुएं थे जिनमें से अधिकतर समय के साथ खत्म हो गए हैं।
रानीजी-की-बावडी, नगर सागर कुंड और नवल सागर बूंदी में कुछ प्रसिद्ध सीढ़ीदार कुएं हैं। इन कुओं से पानी खींचना महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर की तरह होता था। केवल इन नक्काशीदार संरचनाओं की यात्रा करने के लिए वे अपने सबसे अच्छे कपडे पहन कर आती थीं।



Click it and Unblock the Notifications