Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कैलेंग्यूट » आकर्षण » माए दे डेउस् चर्च

माए दे डेउस् चर्च, कैलेंग्यूट

20

गॉथिक यहाँ का मुख्य शब्द है।  माए दे डेउस् जिसका वस्तुतः: अर्थ है मदर ऑफ गॉड या परमेश्वर की माँ।  यह गॉथिक शैली (जर्मन राष्ट्र से संबंधित) का चर्च है जो उत्तर गोवा में स्थित है और बहुत प्रसिद्द है।  ऐसा शहर जहाँ सभी प्रमुख चर्च दक्षिण में स्थित हैं वहाँ माए दे डेउस् चर्च उत्तरी गोवा के पर्यटन स्थलों की सूची में एक आकर्षण जोड़ता है और बागा, कलंगुट और केनडोलिम क्षेत्र के पर्यटक निश्चित ही इस बात की सराहना करते हैं कि इसकी स्थापना कितने युक्तिपूर्ण तरीके से की गई है। 

माए दे डेउस् चर्च अपेक्षाकृत छोटा है और इसे अच्छे तरीके से देखने में आधे घंटे से ज़्यादा समय नही लगता जिसमें आप चर्च के अंदर प्रार्थना भी कर सकते हैं या चर्च के बाहर के हरे भरे वातावरण का आनंद भी उठा सकते हैं।  दिन भर शॉपिंग या बीच पर बिताने के बाद एक घंटा आराम का बिताने के लिये माए दे डेउस् चर्च आदर्श स्थान है।

इसका उद्घाटन 1873 में हुआ अत: यह अपेक्षाकृत नया है और इस कारण इसके रखरखाव में कभी कोई मुद्दा सामने नही आया।  इसका प्राचीन सफ़ेद रूप रंग और गॉथिक शैली से प्रेरित शिखर आपको पीछे मुड़कर देखने के लिये विवश करते हैं।  इसके साथ ही भव्य प्रवेश द्वार और चांदी की घंटी दृश्य को अधिक सुंदर बनाते हैं।  यह चर्च फोटोग्राफरों के कैनवास का एक सपना भी है।  इस चर्च में प्रसिद्द नॉस्सा सेन्होरा भी है जहाँ पुराने गोवा के माए दे डेउस् चर्च के खंडहरों से ले जाया गया था।

माए दे डेउस् पहुँचना आसान है।  यह गोवा से 13 किलोमीटर की दूरी पर उत्तरी गोवा के शहर मापुसा के रास्ते पर स्थित है।  यह उत्तरी गोवा के पर्यटकों और निवासियों के बहुत निकट स्थित है।  विभिन्न शहरों जैसे वास्को दा गामा, पणजी और मडगांव से यहाँ कैब द्वारा पहुँचा जा सकता है।  यदि आप उत्तर में रुके हैं तो आप दुपहिया वाहन भी किराये पर ले सकते हैं।  इस चर्च को सलिगांव गॉथिक चर्च के नाम से भी जाना जाता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Aug,Wed
Check Out
20 Aug,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu