Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कैलेंग्यूट » आकर्षण » क्लब कबाना

क्लब कबाना, कैलेंग्यूट

20

सब लोगों की राय के अनुसार सर्वसम्मति से गोवा का क्लब कबाना पार्टी करने के लिये सर्वोत्तम स्थान है।  एशिया का यह एक अकेला ऐसा क्लब है जो रात भर खुला रहता है, हमारे कहने का अर्थ है पुलिस की कोई परेशानी नही और अचानक कोई पार्टी खराब करने वाला नही।  भीड़ की दृष्टि से देखा जाए तो क्लब कबाना को पूरे दस अंक मिलते हैं।  यदि आप बॉलीवुड या हॉलीवुड के प्रशंसक हैं तो आप एक या दो सेलिब्रिटी यहाँ देख सकते हैं।

क्लब के ठीक केंद्र में एक बड़ा स्वीमिंगपूल और जकूज़ी है और ओपन एयर (खुला) नाइट क्लब पहाड़ी पर स्थित है जहाँ से समुद्र का किनारा देखा जा सकता है।  ताड़ के पेड़ क्लब के कुछ क्षेत्रों की शोभा बढ़ाते हैं जिससे आउटडोर पार्टी का आनंद और बढ़ जाता है।

यहाँ बहुत बड़ा डांस फ्लोर भी है।  क्लब कबाना को बोर्ड की तरफ से अंक मिलते हैं, फिर भी हमने यह सुना है कि कुछ ग्राहक अपेक्षाकृत सीमित मात्रा में भोजन परोसे जाने की शिकायत करते हैं, परंतु यदि आप यहाँ पार्टी कर रहे हैं तो आपको बार (मदिरालय) का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।

क्लब कबाना का एक नकारात्मक पहलू यह है कि यह सिर्फ अक्टूबर से अप्रैल तक ही खुला रहता है क्योंकि यह किसी यूरोपियन परिवार का है।  प्रवेश शुल्क के अंतर्गत खाना तथा ड्रिंक दोनों के शुल्क शामिल हैं तथा यह लगभग 1200 रूपये प्रति व्यक्ति है।  यहाँ उपलब्ध सेवाओं के लिये इतना मूल्य देना किफायती है।  यदि आप गोवा में है तो आपको इस जगह पर एक बार अवश्य आना चाहिए और एशिया की सबसे प्रमाणित पूल साईड पार्टी का अनुभव लेना चाहिए।

क्लब की क्षमता 3000 की है फिर भी यदि आप यहाँ अधिक लोगों को देखें तो चकित न हों, कभी कभी यहाँ साँस लेना मुश्किल हो जाता है।  हालांकि इसके कारण ऊर्जावान पार्टी का अनुभव समाप्त नही होता।  क्लब कबाना तक पहुँचना आसान है क्योंकि यह कलंगुट में स्थित है।  परंतु हम आपको सलाह देते हैं कि आप स्वयं के वाहन का उपयोग करें।  टैक्सियां हमेशा उपलब्ध होती हैं परंतु यदि आपने बहुत ज़्यादा पी लिया है या लेट हो गए हैं तो आपको लूटा जा सकता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed