पांडव पहाड़ी पर स्थित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण 1907 में हुआ था। चैल बाज़ार से थोड़ी दूर पर यह स्थान यहाँ का प्रमुख आकर्षक स्थल है। भले ही यह सिख मंदिर है पर इसकी निर्माण शैली थोड़ी सी गोवा की चर्च की तरह है।
पीले रंग के गुरूद्वारे में बिछी हरी लॉन इसे अद्भुत बनाते हैं। गुरूद्वारे के प्रमुख द्वारा पर सिद्ध दो टावर इसे आश्रय प्रदान करते हैं। यहाँ पर हर दिन हजारों श्रद्धालू आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications