नौकाओं के जरिए चंबल अभयारण्य को और करीब से देखा जा सकता है। चंबल नदी में रीवर सफारी के जरिए आप वन्यजीव को करीब से देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। नौका चालक बेहद अनुभवी होते हैं और वह जानवर व पक्षियों के काफी करीब से नौका लेकर जाते हैं। रीवर सफारी के दौरान प्रकृतिविद् भी उपलब्ध कराया जाता है, जो यहां के वनस्पति और जीव-जंतु के बारे में रोचक बातें बताते हैं।
रीवर रैफ्टिंग के दौरान घूमावदार घाटियों और पहाड़ियों से होकर गुजरना एक रोमांचित कर देने वाला अनुभव होता है। इस दौरान आप सरीसृपों को नदी किनारे धूप सेंकते हुए देख सकते हैं। साथ ही आप नदी में डॉल्फिन को भी उछलते-कूदते हुए भी देख सकते हैं।
यहां घाटियों के चोटी पर कई छोटे-छोटे सफेद रंग के तीर्थस्थल देखे जा सकते हैं। साथ ही आप घाटियों में बकरों को घास चरते हुए भी देख सकते हैं। आप यहां की घाटियों में पानी गिरने से बनने वाले निशान भी देखे जा सकते हैं। इससे पता चलता है कि मानसून के समय यहां कितनी तेजी पानी गिरता होगा।



Click it and Unblock the Notifications