पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है, जो चंपावत से 80 किमी दूर है। इसके अलावा पंतनगर एयरपोर्ट से भी चंपावत पहुंचा जा सकता है। दोनों ही एयरपोर्ट से चंपावत के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाती है। विदेशी सैलानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां के लिए फ्लाईट पकड़ सकते हैं।