चंद्रप्रभा अभयारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित है, यह वाराणसी से लगभग 70 किमी दूर है। यह कई घूमने की जगहों से, चमकते हुए राजदारी और देवदारी झरनों से और घने जगलों से घिरा हुआ है। इस अभयारण्य की स्थापना 1957 में एशियाई शेरों को संरक्षण देने के लिए की गई थी। शेरों के अलावा यहाँ साही, काले हिरन, चीतल, जंगली सूअर, सांभर, नील गाय, और भारतीय चिंकारा जैसे कई अन्य जानवर भी पाए जाते हैं।
यहाँ घड़ियाल और अजगर जैसे रेंगनें वाली प्रजाति के जीव भी पाए जाते हैं। यह अभयारण्य पक्षी प्रेमियों को खुश करने वाला हैं और 150 से अधिक देशी और प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। यहाँ की मुख्य वनस्पति शुष्क पर्णपाती वन है।
यह अभयारण्य 78 स्क्वायर किमी में फैला हुआ है और विंध्याचल पर्वत श्रेणी की नौगढ़ और विजयगढ़ पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है। चूँकि यहाँ कोई रहने की सुविधा नहीं है लेकिन यहाँ कई भोजनालय हैं जहाँ से आप स्नैक्स आदि खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications