Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंदौली » मौसम

चंदौली मौसम

उत्तर भारत के अन्य शहरों और कस्बों की भांति चंदौली घूमने का उचित समय अक्टूबर से मार्च है। अभयारण्य घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है।

गर्मी

यहाँ गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है कई बार यह जून तक भी रहता है। मई यहाँ का सबसे गर्म मौसम है। कस्बे का तापमान 25°सेल्सियस से 40°सेल्सियस तक रहता है।

मानसून

मानसून का मौसम यहाँ जुलाई से सितम्बर तक रहता है। इस मौसम के दौरान यहाँ नमी और आर्द्रता रहती है। आसमान बादलों से घिरा होता है और रूक - रूक कर और तेज बारिश होती है।

सर्दी

सर्दी का मौसम यहाँ नवम्बर से फरवरी तक रहता है। इस समय मौसम हल्का और सुहावना होता है। अधिकतम तापमान 25°सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9°सेल्सियस रहता है।