सेक्टर 1 में स्थित केपिटल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को देख कर कोई भी हैरत में पड़ सकता है। यहां पंजाब और हरियाणा दोनों सरकार की सीट है। यह कॉम्प्लेक्स ली कोरबुसियर के उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का नमूना है और इससे चंडीगढ़ के नियोजित शहर होने की भी झलक मिलती है।
परिसर के अंदर सचिवालय, विधानसभा और उच्च न्यायालय की इमारतें हैं। केपिटल कॉम्प्लेक्स के बीच में ‘ओपन हैंड’ बना है, जो चंडीगढ़ का आधिकारिक चिन्ह है। पर्यटक यहां से भी इन तीनों भव्य इमारतों को देख सकते हैं। इन भवनों को करीब से देखने के लिए आपको सेक्टर 9 स्थित टूरिस्ट ब्यूरो या सेक्टर 17 प्लाजा स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर से अनुमति लेनी पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications