सेक्टर 10 में स्थित सरकारी म्यूजियम और आर्ट गैलरी की ओर भी पर्यटकों का काफी रूझान रहता है। इसकी वास्तुशिल्पीय डिजाइन भी ली कोरबुसियर ने तैयार की थी। इस शानदार भवन में एक बड़ा सा विजिंट रूम, प्राकृतिक संरक्षण प्रयोगशाला, उपशाला, रिजर्व कलेक्शन स्टोरेज, अस्थाई प्रदर्शनी हॉल, ऑडिटोरियम और एक कैफेटेरिया है।
म्यूजियम के विभन्न आर्ट गैलरी में गंधारा के पत्थरों की मूर्तियां, पुराने चट्टान और अन्य दूसरे शिल्पकृतियों का बेजोड़ संकलन देखा जा सकता है। म्यूजियम के अंदर ही एक रेफरेंस लाइब्रेरी भी है, जिसमें आर्ट और कल्चर से संबंधित करीब 6000 किताबों को रखा गया है।
सरकारी म्यूजियम और आर्ट गैलरी में प्राचीन व आधुनिक कला की प्रदर्शनी इसे शहर में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना देती है।



Click it and Unblock the Notifications