संभवत: शहर का सबसे चर्चित जगह रॉक गार्डन सेक्टर एक में सुखना झील और केपिटल कॉम्प्लेक्स के बीच में स्थित है। कोई 40 साल पहले नेक चंद द्वारा डिजाइन किए गए इस गार्डन में शहर और उद्योग के कचरों से कई कलाकृतियां बनाई गई हैं।
रॉक गार्डन में वाटरफॉल, पूल और घूमावदार रास्ते सहित 14 लुभावने चैंबर हैं, जो नवीनता और कल्पनाशीलता को दर्शाते हैं। 40 एकड़ में फैले इस गार्डन में कई मूर्तियां हैं, जो घर के बेकार समानों जैसे टूटी हुई चूड़ी, चीनी मिट्टी के बर्तन, तार, ऑटो पार्ट्स और ट्यूब लाइट से बनी हैं।
भवन के कचरे, खाने के कांटे, खेलने की गोलियां और टेराकोटा बर्तन को भी गार्डन में भवन, मानवीय चेहरा और जानवर सहित अनेक रूपों में प्रदर्शित किया गया है। यह अद्भुत गार्डन हर दिन सुबह 9 बजे खुल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications