Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चांदीपुर

चांदीपुर- जहाँ सागर अदृश्य हो जाता है।

14

चांदीपुर एक बीच रिसोर्ट है जो उड़ीसा के बालेश्वरजिले में स्थित है। यह बालेश्वर रेलवे स्टेशन से 16 किमी की दूरी पर स्थित है, और यहाँ का समुद्र अपनी तरह का एकलौता समुद्र है। आप प्रकृति के पानी के साथ खेले जाने वाले खेल के गवाह बन सकते हैं, एक ही क्षण में पानी का घटना और दूसरे ही पल में समुद्र के तट का पूरी तरह पानी से भर जाना। प्रसिद्ध मिसाइल परीक्षण लॉन्च पैड भी यहाँ स्थित हैं और अग्नि, पृथ्वी, आकाश और शौर्य जैसी मिसाइलें भी यहाँ हैं। आप प्राधिकरण से विशेष अनुमति लेने के बाद इस परीक्षण रेंज पर जा सकते हैं। समुद्र के तट पर बहुत से होटल अपने आगंतुकों की सहायता करने के लिए उनके आराम और सुख के लिए बनाए गए हैं।

चांदीपुर और उसके आसपास के पर्यटन स्थल

चांदीपुर पर्यटन को आस-पास के पर्यटन स्थलों का अतिरिक्त लाभ मिलता है। नीलगिरी की हरी-भरी चट्टानी पहाड़ियाँ, पवित्र पंचलिंगेश्वर, और पावन चिरकोरा गोपीनाथ मंदिर चांदीपुर पर्यटन के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। चांदीपुर से दूर होने के बाबजूद, भितरकनिका का सुनसान गांव, सजनगढ़ और वन्यजीव अभयारण्य यात्रियों के द्वारा मांग किये जाने वाले बाहर के गंतव्य स्थलों में से एक हैं।

चांदीपुर का खाना

चंदीपुर अपने सीफूड के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटकों को चांदीपुर के होटलों में सबसे अधिक मिलने वाले और मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों में से एक मछली ‘झींगा’ को खाना नहीं भूलना चाहिए। यहाँ की मिठाइयाँ भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं।

चांदीपुर तक कैसे पहुंचें

चांदीपुर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन बालेश्वर रेलवे स्टेशन है। यहां से आप टैक्सी और ऑटो रिक्शा के माध्यम से आसानी से चांदीपुर पहुंच सकते हैं।  

चांदीपुर का मौसम

शीतकाल निस्संदेह चांदीपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। जब आप सर्दियों के मौसम में चांदीपुर जाएं तो अपने साथ गर्म कपडे ले जाना नहीं भूलें।

चांदीपुर इसलिए है प्रसिद्ध

चांदीपुर मौसम

घूमने का सही मौसम चांदीपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चांदीपुर

  • सड़क मार्ग
    चांदीपुर तक पहुँचने के लिए अनेक बस सेवाएँ, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के सभी प्रमुख शहरों से उपलब्ध हैं। पूर्वी भारत में इसकी भारी लोकप्रियता के कारण, बस या टैक्सी द्वारा कई पैकेज टूर भी उपलब्ध हैं। यहाँ सड़कें बहुत अच्छी हैं और इसलिए आप बहुत आरामदायक यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    चांदीपुर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन बालेश्वर रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन अच्छी तरह से देश के सभी प्रमुख रेल जंक्शनों से जुड़ा हुआ है। इसलिए भारत के किसी भी हिस्से से लोग बालेश्वर रेलवे स्टेशन तक आ सकते हैं और उसके बाद 40 मिनट की यात्रा उन्हें चांदीपुर तक पहुँचा सकती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    चांदीपुर के लिए निकटतम हवाई अड्डा यहाँ से 230 किलोमीटर दूर है जो भुवनेश्वर में है। चांदीपुर तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता से भी पहुंचा जा सकता है, जो यहाँ से 314 किमी की दूरी पर है। दोनों जगहों से टैक्सी और बसें आपको सीधे चांदीपुर तक ले जाएंगी।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue