बेरीनाग का नागमंदिर, बेरीनाग गाँव में स्थित एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह नागमंदिर पेड़ों और छोटी घाटियों से घिरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि 14वीं शताब्दी में महाराष्ट्र के पंत यहाँ बसने के लिए आए थे तथा इस जगह पर उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न रंगों के साँप देखे थे। इसी कारण से साँपों के लिए एक मंदिर बनवाया गया सिका नाम ’नागमंदिर’ रखा गया। एक अन्य मान्यता के अनुसार, कालीनाग को मारने के बाद, श्रीकृष्ण ने उसे यमुना नदी को छोड़ने को कहा था। उसके बाद अनेक अनुयायियों के साथ कालीनाग संभवतः इस जगह पर आया था।



Click it and Unblock the Notifications