चेन्नई का बिड़ला तारामंडल तामिलनाडू साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (टीएनएसटीसी) में स्थित है। यह गांधी मंडापम रोड पर पेरीयार साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के परिसर में स्थित है। इसकी स्थापना 1988 में की गई थी। अगर आप बच्चों के साथ चेन्नई घूमने जा रहे हैं तो यहां जरूर जाएं। जब आप यहां ब्राह्मांड की काल्पनिक यात्रा पर जाएंगे तो यह मनोरंजक के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी होगा।
2009 में इस तारामंडल में 360 डिग्री का स्काई थिएटर लगाया गया जो कि देश में अपने तरह का पहला प्रयोग था। इसके लिए करीब 2.1 मिलियन रुपए का खर्च आया था।
अगर खगोल विद्या में आपकी दिलचस्पी है तो आप यहां खगोल विद्या के साथ-साथ नाइट स्काई आब्जर्वेसन के कोर्स के लिए भी नामांकन करा सकते हैं। शिक्षा के उद्देश्य के लिए इस तारामंडल में एक सेमीनार हॉल और एक क्लासरूम स्टूडियो भी है। यहा नियमित रूप से वर्कशॉप और सेमीनार का आयोजन किया जाता है, जिसमें नामी गरामी खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक लोगों को संबोधित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications