तिरुनेल्वयल एक तीर्थस्थल है जो सर्वश्रेष्ठ उचिनाथर मंदिर के लिए जाना जाता है। यह तमिलनाडु के कई महत्वपूर्ण "शिव स्थलों" में से एक है। इस मंदिर के अंदर दो अन्य प्रमुख मंदिर मौजूद हैं: एक भगवान उचिनाथर को और दूसरा भगवान पालवन्नानाथर को समर्पित है। भगवान उचिनाथर का मंदिर खूबसूरत नक्काशीदार मूर्तियों तथा सटीक प्राचीन तमिल स्थापत्य शैली के साथ सजाया गया है।
इन पत्थरों में भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्तियां बनाई गई हैं। यह मंदिर अपने शानदार पांच स्तरीय गोपुरम के साथ और "प्रदक्षिणा" पथ (बाहरी परिक्रमा के दौरान आप भैरव, गणेश और मुरुगन देवताओं के छोटे मंदिर देख सकते हैं) के साथ अपने आप में एक निहारने योग्य स्थान है।
इस मंदिर की परिधि में आप शिवकामी और एक अन्य मंदिर में जहां भगवान शिव को नटराज के रुप में स्थापित किया गया है को भी देख सकते हैं। तिरुनेल्वयल मंदिर चिदंबरम से लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर अन्नामलाई विश्वविद्यालय और तिरुवेटकलम मंदिर के निकट स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications