Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पूम्पुहर

पूम्पुहर पर्यटन - प्राचीन काल की हलचल भरी बंदरगाह का शहर

13

पुहार नाम से भी जाना जाने वाला पूम्पुहर तमिलनाडु के नागापट्टनम जि़ले का एक शहर है। प्राचीन काल में यह कावेरी पुहाम पट्टनम नाम से एक हलचल भरी बंदरगाह के रूप में प्रसिद्ध था। तमिलनाडु पर एकबार शासन करने वाले चोला वंश की यह अस्थाई राजधानी भी था। पूम्पुहर उस जगह के पास स्थित है जहाँ से कावेरी नदी समुद्र में मिलती है।

मूल शहर का अधिकांश भाग 500 ई. में जाहिर तौर पर एक सुनामी के कारण नष्ट हो गया था। लेकिन फिर भी, प्राचीन काल की कई महत्वपूर्ण टेराकोटा मूर्तियाँ और बर्तन पूम्पुहार में खोजे गए हैं। इसे तमिलनाडु का सबसे पुराना बसा हुआ क्षेत्र भी माना जाता है। आज के पूम्पुहर 86,000 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ एक हलचल भरा शहर है।

पूम्पुहर में और आसपास के पय्रटन स्थान

मासिलमानी नाथर कोविल और सिलप्पथिकार आर्ट गैलरी पर्यटकों को सालभर आकर्षित करने वाले दो महत्वपूर्ण स्थान हैं। मासिलमानी नाथर कोविल 14वी. शताब्दी में बनाया गया था और इसने टाइडल इरोज़न का आघात सहा था। आज भी यह उस काल की स्थापत्य शैली का एक दुर्लभ उदाहरण है।

सिलप्पथिकार आर्ट गैलरी तमिल महाकाव्य सिलप्पथिकार को समर्पित एक सात मंजि़ला इमारत है। पूम्पुहर आने पर आपको यहाँ ज़रूर आना चाहिए। डैनिश गवर्नर का बंगला, टाउन गेटवे, पूम्पुहर बीच और सिय्योन चर्च इस जगह के अन्य पर्यटन आकर्षण हैं।

कैसे पहुँचे पूम्पुहर

सड़कमार्ग से पूम्पुहर तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। नगरपट्टनम और त्रिची पूम्पुहर के लिए निकटतम शहर हैं। रेलमार्ग से भी यहाँ तक पहुँचा जा सकता है। पूम्पुहार का आपना रेलवे स्टेशन नहीं है। लेकिन एक रेलवे स्टेशन के साथ नगरपट्टनम निकटतम स्थान है जहाँ से आप आसानी से बस लेकर पूम्पुहर तक आ सकते हैं।

पूम्पुहर का मौसम

एक तटीय क्षेत्र होने के कारण साल के अधिकांश समय में पूम्पुहर की जलवायु गर्म और आर्द्र होती है। गर्मियाँ बहुत अधिक गर्म होती है लेकिन दिसंबर से फरवरी तक रहने वाली सर्दियों में बाकी साल की तुलना में मौसम ठंडा होता है। पूम्पुहर आने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम होता है।

पूम्पुहर इसलिए है प्रसिद्ध

पूम्पुहर मौसम

घूमने का सही मौसम पूम्पुहर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पूम्पुहर

  • सड़क मार्ग
    पूम्पुहर आने के लिए सबसे आसान तरीका सड़कमार्ग से आना होता है। नागपट्टनम जैसे पड़ोसी शहरों से इस जगह के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध है। यह सबसे सस्ता और आसान विकल्प है। त्रिची जैसे पास के स्थानों से भी नियमित बस सेवा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पूम्पुहर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन नगपट्टनम में स्थित है। नगपट्टनम से पूम्पुहर की यात्रा के लिए बस एक आसान विकल्प है। रेल के माध्यम से नागपट्टनम देश के अधिकतम बड़े शहरों से जुड़ा है और बस का किराया प्रति व्यक्ति 50रूप्ए तक लगता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हवाईअड्डे के साथ निकटतम शहर त्रिची यहाँ से 140कि.मी. दूर है। तमिलनाडु की राजधानी, चेन्नई पूम्पुहर से लगभग 256कि.मी. दूर स्थित है। दोनों शहरों तक हवाईमार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। पूम्पुहर सड़कमार्ग के माध्यम से भी दोनों शहरों से भली प्रकार से जुड़ा है; इसलिए हवाईमार्ग से इन शहरों तक पहुँचे और पूम्पुहर जाने के लिए बस या किराए पर टैक्सी कर लें।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Jun,Fri
Check Out
20 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat