यह सुंदर जगह चपोरा नदी के उत्तरी किनारों पर स्थित है। चोपदेम, गोवा की सामान्यतः पार्टीयुक्त संस्कृति के विपरीत दूसरी तस्वीर, धार्मिक रूप, प्रस्तुत करता है। आमतौर पर इतिहास में रुचि रखने वाले धार्मिक यात्री और पर्यटक यहाँ स्थित भूमिका, वेताल, गरुड़ी तथा रामपुरुष जैसे मंदिरों और उनके संरक्षण की सराहना करते हैं।
चोपदेम में होटलों के स्थान पर गैस्टहाऊस और लॉज होने से यहाँ ठहरने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। हमेशा की तरह यहाँ पर बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होता हैं। चोपदेम से थोड़ा बाहर आते ही कुछ रिसॉर्ट और होटल मिल जाएंगें।
चोपदेम तक आप सिओलिम से नौका लेकर पहुँच सकते हैं जो कि इस यात्रा के लिए सबसे रोमांचकारी है। हाइवे से होते हुए आप यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं लेकिन इसमें अधिक समय लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications