चुराचांदपुर पुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस दौरान यहां ठंड की शुरुआत हो जाती है। बरसात के खत्म होने से यहां के घाटी और पहाड़ तरोताजा नजर आते हैं, सड़कों पर आवागमन सुलभ हो जाता है और पूरा वातावरण आंखों को सुकून पहुंचाने वाला होता है। इस समय यहां की जलवायु सबसे खुशनुमा होती है।
चुराचांदपुर में गर्मी का मौसम खुशनुमा तो होता पर साथ में उमस भी होती है। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिसे तक रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि तापमान कभी भी असहनीय स्तर तक नहीं पहुंचता, फिर यहां की गर्मी से खुद को अच्छी तरह से बचाना चाहिए। गर्मी का समय मार्च से शुरू हो जाता है और मई जून तक रहता है।
बरसात के समय पूरे मणिपुर में मुसलाधार वर्षा होती है। यही हाल चुराचांदपुर का भी है। यहां जून के आखिर से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है जो कि सितंबर-अक्टूबर तक रहती है। चुराचांदपुर में औसत वर्षा 3080 मिमी से 597 मिमी तक रिकॉर्ड किया गया है। बरसात के मौसम में यहां घूमना मुश्किलों भरा होता है।
ठंड के समय यहां का तापमान कभी कभार 10 डिसे तक गिर जाता है। इसलिए यहां जाने से पहले ठंड की जानकारी ले लेनी चाहिए। नवंबर शुरू होने के साथ ही ठंड की भी शुरुआत हो जाती है, जो कि फरवरी अंत तक रहती है। तापमान भले ही बहुत ज्यादा नीचे न जाता हो फिर भी पर्याप्त गर्म कपड़े रख लेना अच्छा रहता है।