कुरूंथामलाई कुझहांधाई वेलायुथ स्वामी मंदिर, कुरूंथामलाई में स्थित है जो कोयंबटूर का एक छोटा सा शहर है। यह मंदिर, कोयंबटूर से 24 किमी. की दूरी पर स्थित है और कारामादाई से इसकी दूरी सिर्फ 4 किमी. है। कुरूंथामलाई कुझहांधाई वेलायुथ स्वामी मंदिर, भगवान कुझहांधाई वेलायुथ को समर्पित है जो भगवान मुरूगन का ही रूप है।
इस मंदिर परिसर में एक बड़ी सी मूर्ति स्थित है। मंदिर का गर्भगृह पश्चिमी दिशा की ओर है। यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस पहाड़ी की तलहटी पर एक छोटा सा मंदिर बना हुआ है जो भगवान विनायक या गणेश को समर्पित है, जो उनके छोटे भाई है।
कुरूंथामलाई कुझहांधाई वेलायुथ स्वामी मंदिर, यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो लगभग 700 साल पुराना है। एक किंवदंती के अनुसार, संत तिरू अगस्य को इसी मंदिर में मंदिर उपदेशम प्राप्त हुआ था। यहीं कारण है कि भक्तों के बीच यह मंदिर बहुत प्रचलित और मान्य है।



Click it and Unblock the Notifications