मारूधामलाई, कोयंबटूर में हिंदूओं के भगवान मुरूगन को समर्पित एक मंदिर है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है और इसे मारूधामलाई पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर प्राचीन काल के दौरान कांगू वेट्टाउआ गाउंडर राजाओं की सम्पत्ति थी। इस मंदिर का महत्व, अरूपादाईवीदु मंदिर के आता है जो भगवान मुरूगन को समर्पित है। भगवान मुरूगन के भक्त मानते है कि मारूधामलाई, भगवान मुरूगन के सातवें पादाईवीदु है।
यह मंदिर काफी पुराना और इस मंदिर में कई शिलालेख भी बने हुए है। वास्तव में, तिरूमुरूगनपोंदी मंदिर में बने शिलालेखों में भी मारूधामलाई मंदिर के बारे में उल्लेख मिलता है। इन शिलालेखों से स्पष्ट पता चलता है कि यह मंदिर लगभग 1200 साल पुराना है।
भगवान मुरूगन को समर्पित अन्य मंदिरों की तरह, मारूधामलाई मंदिर भी एक पहाड़ी पर बना हुआ है तो पश्चिमी घाट पर स्थित है। यह मंदिर, शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications