वानाबाद्राकालीम्मन मंदिर, मेट्टपालयालम में स्थित है जो इलाके को सबसे प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर, हिंदू धर्म की देवी काली को समर्पित है। यह मंदिर, कोयंबटूर से 53 किमी. की दूरी पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पागासूरन नाम का एक राक्षस इस मंदिर के दक्षिणी ओर रहता था और क्षेत्र के लोगों के बीच उसका आतंक व्याप्त था।
स्थानीय लोगों ने भीम से अनुरोध किया कि वह उसका अंत कर दें, भीम पांडवों में से एक थे, जो अपने भाईयों में से सबसे शक्तिशाली थे। कहा जाता है कि भीम यहां बैठ गए थे और उन्होने देवी काली की पूजा की और शक्ति प्राप्त करके उस राक्षस का अंत कर दिया।
वह राक्षस से लड़े थे और कई घंटों के युद्ध के बाद उसे मार ड़ाला। बाद में राक्षस को मृत्युशैय्या पर अपनी गलती का एहसास हुआ और उसके देवी काली से माफी मांगी और देवी काली ने उसे माफ कर दिया। देवी ने उसे कावल बोदुम या उस राक्षस में बदल दिया जो लोगों की रक्षा करता है। यहां आकर श्रद्धालु देवी काली के अलावा, उस राक्षस की भी पूजा करते है।



Click it and Unblock the Notifications