सेन्ट जॉर्ज चर्च को अंग्रजों के शासन काल में निर्मित किया गया था। कर्नल जे टी बॉइल्यू द्वारा डिजाइन किये गये इस चर्च का निर्माण 1826 में पूरा किया गया था। यह गेरुये रंग की बाहरी हिस्से और आन्तरिक सफेद हिस्से वाला सैन्य इलाके का चर्च है। चर्च के आन्तरिक हिस्से में प्रवेश के लिये आपको एक प्रकोष्ठ को पार करना पड़ता है।
चर्च की डिजाइन आपको अंग्रेजों के शासन काल में ले जाती है। मजबूत खम्भों पर टिकी मेहराबदार छत और गॉथिक संरचनाओं के साथ सेन्ट जॉर्ज चर्च भारत में पाई जाने वाली दुर्लभ इमारतों में से एक है। चर्च की वेदी का खास उल्लेख किया जाना आवश्यक है।
यह पूर्णतयः सुन्दर आन्तरिक सज्जा के साथ सफेद संगमरमर का बना है। पेड़ों के बीच स्थित होने का परिवेश ही इसके शान्तिपूर्ण वातावरण का निर्माण करता है। यह कुन्नूर शहर के काफी नजदीक स्थित है और आसानी से पहुँच में है।



Click it and Unblock the Notifications