निसारगाधाम एक वन्यजीव अभयारण्य है जहां कूर्ग की सैर के दौरान अवश्य आना चाहिए। यह एक द्वीप है जो कावेरी नदी के बीच में स्थित है। इस अभयारण्य में हाथी, खरगोश, और मोर को आसानी से देखा जा सकता है। इन सभी के अलावा, यहां बेंत के बाग, चंदन के पेड़ और टीक के वृक्ष भी देखे जा सकते है। पर्यटक यहां आकर अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते है जैसे - बोटिंग और हाथी की सवारी आदि। पर्यटकों के लिए, यहां ठहरने के लिए कुटिया भी बनी है जहां वह आसानी से रूक सकते है। स्थानीय लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते है।



Click it and Unblock the Notifications