सोट्स मौसमी धाराएँ हैं जो कॉर्बेट नेशनल पार्क में रहने वाले जानवरों के पीने का पानी का स्त्रोत हैं। ये धाराएँ पार्क की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौसमी धाराओं के अलावा यहाँ कुछ सदाबहार धाराएँ भी हैं जैसे पतेरपानी, लालधांग, कोथिराओ, झिरना, धारा और गर्जिया।अधिकांश धाराएँ हरी भारी झाडियों और बाँस के जंगलों से घिरी हुई हैं जहाँ बाघ शरण लेते हैं। मानसून के दौरान वर्षा के पानी के कारण इस धाराओं का जल स्तर बढ़ जाता है और यह जंगल के रास्तों और अनौपचारिक पुलों को बहा देती है। अत: मानसून के दौरान राष्ट्रीय उद्यान बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications