इस बांध को रावी नदी के तट पर बनाया गया था। यह बांध डलहौजी से 35 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस बांध में हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को चलाया जाता है। यहां की खास बात यह है कि इस नदी के पानी का तापमान सदैव कम और ज्यादा होता रहता है।
यहां आकर पर्यटक रोइंग, नाव की सवारी, पैडल बोटिंग, मोटर बोटिंग, सेलिंग, कैनोयंगि, ऐगलिंग और कायकिंग जैसे कई पानी के खेलों का आनंद उठा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पानी के इन गेम्स को खेलने के लिए हाउस बोट भी प्रदान की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications